Skip to main content

आधी रोटी

 आधी रोटी

moral stories,a short stories with moral, short story with moral, moral stories for kids, short stories with morals in hindi, the fable story




कालू कौआ बहुत भूखा था। उसने इधर-उधर देखा। सामने एक लड़की रोटी खाने के लिए बैठी थी। उसने रोटी सामने रखी। अपनी सहेली को आवाज दी। 

जैसे ही उसने पीछे मुंह घुमाया, वैसे ही कालू कौए ने रोटी झपट ली। वह तेजी से उड़ा और पेड़ पर बैठ गया। यह देखकर लड़की रोने लगी। वह उठकर कौए के पीछे भागी। पत्थर उठाया। कालू को दे मारा। कालू तुरंत उड़ा। दूसरे पेड़ पर जाकर बैठ गया।

जिस पेड़ पर कालू बैठा था, उसी पेड़ के नीचे पूसी बिल्ली बैठी थी। उसने कालू कौए के मंुह में रोटी देख ली थी। इसलिए बोली, “कालू भाई, कालू भाई! आज अपना प्यारा राग नहीं सुनाओगे?”

आवाज सुनकर कालू ने पूसी की ओर देखा। वह उसी की ओर देखकर बोल रही थी। मगर कालू चुप रहा। वह बोलता, तो रोटी मुंह से छूट जाती।

“क्या गाना गाना भूल गए कालू भाई?” पूसी ने पूंछ उठाकर बड़े प्यार से पूछा।

कालू फिर भी चुप रहा। वह कुछ नहीं बोला।

पूसी बिल्ली ने दोबारा कहा, “क्या मेरी इच्छा पूरी नहीं करोगे?”

मगर कालू चुप ही रहा।

“अरे, काले कलूटे! बोलता क्यों नहीं है? मैं तो बड़े प्यार से बोल रही हूं। इधर तू है कि अपने कालेपन पर इतरा रहा है।” पूसी  चिल्लाई।

कालू कौआ पूसी की कड़वी बातें सुनकर चुप नहीं रह सका। उसे गुस्सा आ गया था। वह चिल्लाकर बोला, “अरे जा! तेरे जैसे बहुत देखे हैं।” 

जैसे ही वह बोला, वैसे ही उसके मुंह से रोटी छूट गई।  पूसी इसी ताक में बैठी थी। उसने झट से रोटी मुंह में लपकी और वहां से दूर भागने लगी।

पूसी कुछ दूर गई थी कि सामने से टॉमी आ गया। उसने पूसी के मुंह में रोटी देख ली थी। रोटी देखकर उसके मुंह में पानी आ गया था। इस कारण वह पूसी को देखकर गुर्राया, “अरे! रुक पूसी। तू कहां भागती है? तूने कालू को बेवकूफ बनाकर रोटी छीनी है। ठहर, तूझे अभी मजा चखाता हूं।” वह भौंकते हुए पूसी के पीछे दौड़ा।

टॉमी से पूसी बहुत डरती थी। उसे टॉमी के रूप में अपने पीछे मौत दौड़ती नजर आई। इसलिए उसने सबसे पहले खुद को बचाना जरूरी समझा। वह जल्दी से टॉमी से पीछा छुड़ाने का उपाय सोचने लगी। मगर उसे कोई उपाय नजर नहीं आया। वह रोटी छोड़करभाग खड़ी हुई। टॉमी को रोटी चाहिए थी। उसने झट से रोटी उठाई और भाग लिया।

टॉमी बहुत खुश था। आज उसे बिना मेहनत किए ही रोटी मिल गई थी। वह सोच रहा था, ‘आज मैं ताजी-ताजी रोटी खाऊंगा।’ वह तुरंत अपने घर की ओर चल दिया। 

टॉमी के घर के पास एक पेड़ था। उस पर बंटू बंदर बैठा हुआ था। उसने टॉमी के पास रोटी देख ली थी। वह सुबह से भूखा था। रोटी देखकर उसके मुंह में पानी आ गया।

‘काश! यह रोटी मुझे मिल जाती?’ यह सोचते हुए बंटू बंदर  नीचे उतरा। कुछ ही समय में वह टॉमी के सामने खड़ा था। जैसे ही वह टॉमी के सामने पहुंचा, उसने जोर से खौं-खौं किया। टॉमी ने अपने सामने अचानक बंटू बंदर को देखा, तो घबरा गया। 

खूंखार बंदर को सामने देखकर उसकी घिग्घी बंध गई। घबराहट में उसके मुंह से रोटी छूट गई। बंटू बंदर यही चाहता था। वह रोटी लेकर पेड़ पर चढ़ गया।

‘अब मैं आराम से बैठकर खाऊंगा।’ बंटू बंदर ने सोचा। 

उस पेड़ पर पहले से एक और बंदर बैठा था। उसने अच्छा मौका देखा। वह बंटू की ओर लपका। मगर बंटू बंदर रोटी के दो टुकड़े कर चुका था। उसने एक टुकड़ा मुंह में रख लिया। रोटी का दूसरा टुकड़ा बंटू के दूसरे हाथ में था। उसने दूसरे बंदर को देखकर अपना दूसरा हाथ ऊंचा उठा लिया, ताकि दूसरा बंदर रोटी छीन न सके।

कालू कौआ यह तमाशा देख रहा था। उसने अच्छा मौका देखा। वह झट से उड़ा। उसने बंदर के हाथ से रोटी झपटी। दूसरा बंदर यह देखकर जोर से कूदा। तब तक कालू कौआ उड़ चुका था। 

इस तरह कालू कौए के हाथ में आधी रोटी लग ही गई। 


Comments

Popular posts from this blog

आप से बढ़कर कुछ नहीं

  आप से बढ़कर कुछ नहीं एक बार कि बात है- एक आदमी कही से गुज़र रहा था,तभी उसने सड़क के किनारे बंधे हाथियों को देखा के उनके अगले पैर में एक रस्सी बंधी हुई हैं। उसे इस बात का बड़ा आश्चर्य हुआ के हाथी जैसे ताक़तवर जीव लोहे की जंजीरों की जगह बस एक छोटी सी रस्सी से बंधे हुए हैं। उसने पास खड़े एक किसान से पूछा, के भला ये हाथी किस तरह इतनी शांति से खड़े हैं और भागने की कोसिस क्यो नहीं कर रहे? किसान बोला- इन हाथियों को छोटे पन से ही ये रस्सियों से बांधा जाता है, उस समय इनके पास इतनी शक्ति नहीं होती हैं के इस बंधन को वो तोड़ सके। बार-बार प्रयास करने पर भी रस्सी न तोड़ पाने की वजह से उन्हें धीरे-धीरे ये यक़ीन हो जाता हैं के वो इन रस्सियों को नहीं तोड़ सकते, और बड़े होने पर भी इनका ये यकीन बना रहता है! इसलिए वो कभी इन्हें तोड़ने का प्रयास ही नहीं करते। वह आदमी आश्चर्य में पड़ गया, के ये जानवर इसलिए रस्सी नहीं तोड़ सकते क्योंकि वो इस बात पर यकीन करते हैं, के वो ऐसा नहीं कर सकते। इन हाथियों की तरह ही हम में से कई लोग पहली बार मिली असफलता के कारण ये मान बैठते हैं के अब हमसे ये काम नहीं हो सकता। और अपनी ह...

a short stories with moral for kids | moral stories

                                                            1.  a thirsty crow a thirsty crow you there was a crew on a very hot summer day, he was feeling very thirsty he flew from place to place in search of water but he could not find it anywhere. he was very sad and disappointed at not getting a single drop of water suddenly. he saw a jar of water he flew down to the jar and sat on its edge when, he creamed his beak to quench his thirst he saw to his great discouragement that the water was at the bottom this beak could not reach such a low level of water. he even tried to overturn the jar but he could not it was too heavy for him to move when he was almost to fly in despair, he thought of an idea suddenly his eyes received some pebbles lying near the jar, they picked up two pebbles one-by-one and drop them into jar slowly and slo...

short story for kids | चतुर खरगोश | हिंदी नैतिक कहानियाँ

चतुर खरगोश एक जंगल के पास एक सुंदर सा द्वीप था । उस जंगल और द्वीप के बीच में एक तालाब था । उस द्वीप पर जाने के लिए सबको वह तालाब पार करना पड़ता ।उस द्वीप पर खूब सारे स्वादिष्ट फल और सब्जियां थे । उस जंगल में रहने वाले सारे पशु उस द्वीप से फल सब्जियां खाना खाते थे । पर कभी किसी ने हिम्मत नहीं करी  । क्योंकि उस तालाब में कई सारे मगरमच्छ रहते  थे ।  एक दिन एक खरगोश जो उसे जंगल में रहती थी । उस तालाब से पानी पीने गई उससे वह द्वीप देखा और सोचने लगी  मुझे उस द्वीप पर जाकर सारे फल सब्जियां खाने हैं । मगर यह मगरमच्छ को कैसे चकमा दिया जाए । फिर बहुत सोचने पर खरगोश ने एक तरकीब सोची । अगली सुबह वह खरगोश तालाब के किनारे आई । उसने सारे मगरमच्छ को चिल्लाकर बुलाया किसके पास इतनी हिम्मत है । जो हमें ऐसे बुला रहा है । मगरमच्छो  ने सोचा और तालाब के किनारे आ गए । आप सब वादा करो कि मुझे हानि नहीं पहुंचा । ओगे वह अपनी होशियारी के साथ यह सब बोलना शुरू हो गयी ।  हां हां तुम चिंता मत करो बताओ क्या बात है । "एक मगरमच्छ बोला" जंगल के राजा ने सब जानवरों के लिए एक दावत देने का सो...